संदेश

जून, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

भिलाई में पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दरबार, सुनाएंगे हनुमंत कथा…

चित्र
दुर्ग। भिलाई में बागेश्वर धाम महराज पंडित धीरेंद्र शास्त्री का आगमन हो रहा है। भिलाई में उनकी 3 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन होगा। कथा का आयोजन बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व नगर निगम भिलाई के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह करा रहे हैं। आयोजक दया सिंह ने बताया कि पंडित धीरेंद्र शास्त्री की हनुमान कथा काफ़ी विशाल होगी। यहां हनुमान कथा के साथ-साथ पंडित धर्मेंद्र शास्त्री का दरबार भी लगेगा। उन्होंने कहा भिलाई आने के लिए बागेश्वर धाम महाराज ने हामी भर दी है। उनका आशीर्वाद मिल चुका है। वो 22 से 27 सितंबर के बीच यहां आएंगे। दया ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन स्थल कहां पर होगा, यह जल्द तय हो जाएगा। जयंती स्टेडियम के साथ-साथ खुर्सीपार सहित 2-3 अन्य स्थानों को देखा जा रहा है। इन तीन में से किसी एक जगह कथा का आयोजन होगा। दया सिंह ने बताया कि सुबह से दोपहर तक बाबा का दरबार लगेगा और दोपहर से शाम तक हनुमंत कथा होगी। आपको बता दें कि इससे पहले रायपुर के गुढ़ियारी में पंडित धीरेन्द्र शास्त्री कथा करने आ चुके हैं। छत्तीसगढ़ में दूसरी बार उनकी कथा भिलाई में होने जा रही है। आयोजन समिति क...

शाला प्रवेशोत्सव में उमंग एवं खुशी से खिले बच्चों के चेहरे

चित्र
शाला प्रवेशोत्सव में उमंग एवं खुशी से खिले बच्चों के चेहरे - घुमका क्षेत्र के गरीब, जरूरतमंद एवं किसान के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम से मिलेगी नि:शुल्क शिक्षा - विधायक श्री भुनेश्वर बघेल - स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूल घुमका का हुआ शुभारंभ - नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया अभिनंदन - ग्रामीण क्षेत्रों में स्वामी आत्मानंद स्कूल खुलना सुखद एवं ऐतिहासिक अवसर - कलेक्टर - बच्चों को पढ़ाई के लिए किया गया प्रोत्साहित - बच्चों को वितरित की गई गणवेश एवं पाठ्यपुस्तक - नवनियुक्त शिक्षकों को डायरी एवं श्रीफल देकर किया गया स्वागत - 4 शासकीय स्कूलों में मॉडल शौचालय के लिए 6-6 लाख रूपए की घोषणा राजनांदगांव 26 जून 2023। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप जिले भर में शाला प्रवेशोत्सव में उमंग एवं खुशी से बच्चों के चेहरे खिले। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी एवं अंग्रेजी माध्यम स्कूल घुमका में नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण श्री भुनेश्वर बघेल, कलेक्टर श्री डोमन सिंह, सीई...

*ब्याजखोर तुलेश सिन्हा की दबंगई से पीडित युवक व परिवार परेशान*

चित्र
 *▶️ एसपी से व मीडिया से लगाई न्याय की गुहार* *राजनांदगांव ।* प्रेस क्लब आज आयोजित पत्रकारवार्ता में पत्रकारों को द्वारका साहू निवासी ग्राम शिकारी टोला पोस्ट झितराटोला तह छुरिया ने बताया कि उसने ग्राम महराजपुर के निवासी कमलेश साहू अपने मित्र के माध्यम से पांडादाह निवासी तुलेश सिन्हा से हुई और कुछ दिनों के मुलाकात के बाद मुझे यह जानकारी हुई कि तुलेश सिन्हा ब्याज में पैसे देने का काम करता हैं । एक दिन मुझे पैसों की आवश्यकता हुई और मैने तुलेश सिन्हा से  1.50,000 रुपये कि मांग की और उन्होने मुझे तीन किश्तो में रूपये दिये। पहली किश्त में 25/5/22 को 50,000 रू दिये व दुसरा किश्त 1/7/22 को 80,000 रूपये का चेक दिये। और मैने बैंक से 80.000 रू को केश किया तो 30000 रू वापस मांग लिये इस प्रकार मुझे उस दिन मात्र 80हजार की एवज में 50000 प्राप्त हुआ और तीसरी किश्त में 5/9/22 को 50000 रू दिये इस प्रकार मुझे 1.50,000 रू. ब्याज में तीन किश्तो में मिला। और मैने 20/12/22को 50.000 रू. वापस कर देने के बाद  तुलेश सिन्हा मेरे घर पैसा की वसूली करने आया था तब दिए गए रूपयो को  ब्याज...

*सरपंच द्वारा लगाए गए आरोप निराधार*- *राजेश सोनकातर*

चित्र
*सरपंच द्वारा लगाए गए आरोप निराधार- राजेश सोनकातर* *मंदिर निर्माण की बात कह कर करवाया जा रहा था मंच निर्माण* डोंगरगांव – ग्राम पंचायत बम्हनी भांठा में सार्वजनिक मंच को थोड़े जाने के आरोप के बाद अब संबंधित व्यक्ति राजेश सोनकातर सामने आए। उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस में आरोप का पलटवार करते हुए कहा की, मैं राजेश सोनकातर ग्राम बम्हनीभांठा में ठेकेदारी का काम करता हूँ। मेरे द्वारा नवनिर्मित सांस्कृतिक मंच को तोड़ा गया है। जिसे मैंने ग्राम बम्हनीभांठा सरपंच देवसिंग साहू के कहने पर निर्माण किया था। उनके द्वारा राशि का भुगतान नहीं किया गया और उनसे पूर्व में किये गए कार्यों और मटेरियल का भी राशि बकाया लेना हैं। मंच निर्माण की राशि के संबंध में बात किया तो उसने अपनी पत्नी को आगे कर देता है। जिसके कारण परेशान होकर मैने मंच को तोड़ दिया। इस मंच को बनाने में पंचायत या सरपंच के द्वारा कोई भी भुगतान नहीं किया गया है पूरा मटेरियल व पैसा मेरे द्वारा लगाकर बनाया गया है। सरपंच देवसिंग साहू ने जो आरोप मुझ पर लगाया जा रहा है वह पूरी तरह निराधार है और बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले को लेक...

*हिंदी पत्रकारिता दिवस की सभी प्रेस मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जगत को ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं - शिव वर्मा*

चित्र
*राजनांदगांव।* जिला भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष शिव वर्मा ने प्रेस मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया को पत्रकारिता दिवस की ढेर सारी बधाई देते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता के इतिहास में 30 मई का खास महत्व है। यही कारण है कि 30 मई को हर साल हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, इसी दिन वर्ष 1826 को पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने पहले हिंदी अखबार ‘उदन्त मार्तण्ड’ का प्रकाशन किया था। उस दौरान अंग्रेजी, फारसी और बांग्ला में तो अनेक पत्र निकल रहे थे, लेकिन हिंदी में एक भी पत्र नहीं निकलता था। इसलिए 'उदन्त मार्तण्ड' का प्रकाशन शुरू किया गया। मूल रूप से कानपुर के रहने वाले पंडित जुगल किशोर शुक्ल ने इसे कलकत्ता (अब कोलकाता) से एक साप्ताहिक अखबार के तौर पर शुरू किया था। इसके प्रकाशक और संपादक भी वह खुद थे। यह अखबार हर हफ्ते मंगलवार को पाठकों तक पहुंचता था। श्री वर्मा ने आगे कहा कि उदन्त मार्तण्ड' के पहले अंक की 500 प्रतियां छपीं। हिंदी भाषी पाठकों की कमी की वजह से उसे ज्यादा पाठक नहीं मिल सके। इसके अलावा हिंदी भाषी राज्यों से दूर होने के कारण उन्हें समाचार ...