संदेश

राजनीतिक लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

*राहुल नगर लखोली में माँ काली की आरती में शामिल हुए पुर्व सांसद अभिषेक सिंह*

चित्र
*राजनांदगाँव ।* शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर नगर निगम क्षेत्र के राहुल नगर लखोली वार्ड नंबर 32 में माँ कालीका उत्सव समिति के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय अनुष्ठान के संध्या कालिन आरती में श्री अभिषेक सिंह ने प्रतिमा की पुजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति और खुशहाली की कामना की ।     अपने उद्बोधन में श्री अभिषेक सिंह ने इस धार्मिक अनुष्ठान की सराहना करते हुए उपस्थित जनो को शारदीय नवरात्रि पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी ।      ज्ञात हो कि यहां प्रतिदिन ख्याति प्राप्त भजन मंडली द्वारा भक्ति पुर्ण भजनों की प्रस्तुति दी जाती है । देर रात्रि तक दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है ।    इस भक्ति मय आयोजन में समिति के समस्त पदाधिकारी सदस्य एवं श्रद्धालु जन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे ।

*धार्मिक कार्यक्रमों से बनी रहती है क्षेत्र गांव में सुख शांति और खुशहाली : गीताघासी साहू**

चित्र
*खोभा में मां दुर्गा की आरती मे  शामिल हुई ** राजनंदगांव। धार्मिक कार्यक्रमों से गांव सहित क्षेत्र व प्रदेश में  सुख शांति समृद्धि और खुशहाली आती है उक्त बातें खुज्जी विधानसभा भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता घासी साहू  ने शारदीय नवरात्रि के अवसर पर ग्राम साल्हेटोला, हाट बंजारी, कल्लू बंजारी,   खोभा, ग्राम सड़क चिरचारी मे अयोजित   रामधुनी के शुभारंभ अवसर पर कही। भाजपा विधायक प्रत्याशी गीता घासी  ने मां दुर्गा की आरती मे शामिल हुई  और  प्रतिमा की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति और खुशहाली की कामना की। छुरिया  भाजपा मंडल के साथ  जनसंपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी गीता घासी साहू ने आशीर्वाद मांगा। जनसंपर्क के दौरान छुरिया भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पटेल, खिलेश्वर साहू महामंत्री, हिरेंद्र कुमार साहू  वरिष्ठ भाजपा नेता, मनीष जैन वरिष्ठ भाजपा नेता ,अशोक सेन, चित्रांगन साहू नवीन साहू आदि शामिल हुए ।