संदेश

दिसंबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

राजीव युवा मितान क्लबों को प्रदत्त राशि के व्यय पर प्रतिबंध

चित्र
रायपुर।संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आज जारी एक आदेश के तहत राजीव युवा मितान क्लबों को प्रदत्त राशि के अंतरण एवं समस्त प्रकार के व्यय पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया गया है। युवा मितान क्लब को आज की स्थ्तिि में किसी भी कार्य के लिए प्रदत्त राशि के उपयोग की अनुमति नहीं होगी। राज्य के समस्त जिला कलेक्टरों को जारी निर्देश के अनुसार राजीव युवा मितान क्लब योजना अंतर्गत अब तक विभिन्न व्यय की जानकारी और व्यय की गई राशि का उपयोगिता प्रमाण पत्र प्रेषित करने को कहा गया है।       गौरतलब है कि राजीव गांधी युवा मितान क्लब योजना के तहत बीते 02 सालों में राज्य के 13 हजार 269 क्लबों को कुल 132 करोड़ रूपए की राशि जारी की गई थी। इस आदेश के बाद जिला स्तरीय एवं अनुभाग स्तरीय समितियों तथा मितान क्लबों के खातों में आज की स्थिति में उपलब्ध राशि के अंतरण एवं व्यय पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है।

*सुशासन दिवस के अवसर पर सेवा सहकारी समिति कसारी में आज बोनस वितरण का कार्यक्रम*

चित्र
 राजनांदगाँव - सर्वप्रथम भारत रत्न  श्रद्धेयअटल बिहारी वाजपेई जी के चलचित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेवा सहकारी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं जिला भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक महेंद्र वैष्णव तथा विशिष्ट तिथि के रूप में होम दत्त वर्मा, मदन मोहन साहू ,अजय सिन्हा चेतन वर्मा  बोनस वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री महेंद्र वैष्णव ने कहा की भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेई जिन्होंने छत्तीसगढ़ बनाया और छत्तीसगढ़ में सड़कों का जाल बिछाया श्री वाजपेई जी ने किसानों की चिंता करते हुए उनकेहित में जो ऐतिहासिक निर्णय लिए वह निर्णय किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है इस क्षेत्र में जब काल पड़ता था तो जीविकोपार्जन के लिए किसानों के पास जमीन बेचने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहता था ,किसानों की चिंता करते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल जी ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू कर किसानों की स्थिति आर्थिक स्थितिमजबूत करने का काम किया है। बोनस वितरण के अवसर पर समिति प्रबंधक खुमान साहू वेद प्रकाश साहू राजेश्वर वर्मा, तीरथ वर्मा रिखी राम नेताम...

रायपुर आ रहे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री…

चित्र
रायपुर।  छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी रायपुर में एक बार फिर से विश्व विख्यात संत शिरोमणि पंडित श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर) का दिव्य दरबार लगने वाला, इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की है लेकिन श्री शास्त्री 23 से 27 जनवरी तक विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा गुढिय़ारी में भगवान हनुमान की कथा सुनाएंगे। इस दौरान स्व. श्री पुरुषोतम अग्रवाल फाउंडेशन के द्वारा कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। एक्स आर्मी फाउडेशन के द्वारा 22 शहीद जवानों के परिजनों का भी सम्मान किया जाएगा। 22 जनवरी को जहां अयोध्या में भगवान श्रीराम की स्थापना होगी वहीं छत्तीसगढ़ में बड़ी धूमधाम से भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और गुढिय़ारी के शुक्रवारी बाजार में स्थित हनुमान मंदिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण के साथ राम भक्त हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना किया जाएगा। बागेश्वर धाम सरकार की कथा की तैयारियों के लिए रविवार को एक बैठक आयोजित कर विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। उक्त जानकारी  बागेश्वर धाम कथा आयोजन समिति के बसंत अग्रवाल एवं दिनेश मिश्रा ने संयुक्त पत्रकारवार्ता में बताया कि...

*छत्तीसगढ़ की बागडोर डॉ रमन सिंह के ही हाथ मे रहेगा..?* दीपक वैष्णव*

चित्र
       छत्तीसगढ़ राजस्थान और मध्यप्रदेश में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद इन राज्यो में   मुख्यमंत्री कौन होगा ? इस पर दिल्ली में पिछले 5 दिनों से चल रहा मंथन आज समाप्त होने वाला है। सूत्रों की माने तो छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के लिये डॉ रमन को छोड़कर,  मुख्यमंत्री पद के लिये जिन नामों पर भाजपा की केंद्रीय समिति विचार कर रही थी। उनमें से किसी भी नाम पर आम सहमति नहीं बन पा रही हैं। इन नामों को लेकर जो दिक्कते आ रही उनमें सबसे अहम चीज हैं *"अनुभव"* सामने लोकसभा चुनाव हैं इस बात को ध्यान में रखते हुवे पार्टी नहीं चाहती कि छत्तीसगढ़ में किसी नव सीखिये को मुख्यमंत्री बनाया जाये। जिसके चलते डॉ रमन सिंह को ही छत्तीसगढ़ की कमान सौपने की बात सामने आ रही हैं। यदि ऐसा हुवा तो वो छत्तीसगढ़ के चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। वही मध्यप्रदेश में भी  शिवराज सिंह को ही फिर से मुख्यमंत्री बनाये जाने की जानकारी  मिल रही है। सूत्र बताते हैं कि राजस्थान को लेकर थोड़ी दिक्कते आ रही हैं। राजस्थान में मुख्यमंत्री की दौड़ में बाबा बालक नाथ का नाम सब से आगे बताय...

*कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध अतिक्रमण, जुआ-सट्टा, चखना दुकान एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर की जा रही कड़ी कार्रवाई*

चित्र
*- जिले भर में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा की गई कार्रवाई* राजनांदगांव । कलेक्टर श्री डोमन सिंह के निर्देश पर आज कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध अतिक्रमण, जुआ-सट्टा, चखना दुकान एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में जिले भर में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं नगर निगम की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। एसडीएम श्री अरूण वर्मा ने बताया कि रेवाडीह में तहसीलदार, थाना प्रभारी एवं नायब तहसीलदार की टीम द्वारा शराब दुकानों में चखना दुकान को हटाया गया। वहीं मोहारा में भी एसडीएम एवं नगर पालिक निगम के अमला द्वारा 56 दुकानों से चखना सेंटर हटाया गया। उन्होंने बताया कि अवैध अतिक्रमण एवं चखना सेंटर हटाने के कारण जनसामान्य में प्रसन्नता है, इससे आवागमन बाधित होता था। कलेक्टोरेट प्रतिबंधित क्षेत्र होने के कारण आसपास के चखना सेंटर हटाए गए, कल भी सतत रूप से कार्रवाई जारी रहेगी। हॉस्पिटल, जिला चिकित्सालय एवं अन्य स्थानों तथा व्यस्ततम मार्गों में अवैध अतिक्रमण एवं चखना दुकानों पर कार्रवाई की जाएगी। ...

इस दिन तय हो जाएंगे छत्तीसगढ़ के सीएम

चित्र
छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में सीएम का चेहरा तय करने की कवायदों के बीच एक बड़ी खबर सामने आयी है। दिल्ली में बीजेपी ने सूचना जारी कर बताया है कि मध्यप्रदेश के लिए वाले 11 दिसंबर को BJP विधायक दल की बैठक भोपाल होगी। यहां शाम 7 बजे होगी विधायक दल की बैठक, इसी बैठक में नए सीएम का नाम तय हो जाएगा। वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो रायपुर में भाजपा विधायक दल की बैठक रविवार को होगी। बैठक लेने के लिए भाजपा के पर्यवेक्षक रविवार को सुबह आएंगे। उसी दिन भाजपा विधायक दल की बैठक होगी और शाम तक छत्तीसगढ़ के सीएम का भी ऐलान हो जाएगा।

खैरागढ : टिंगामाली हत्याकांड में खैरागढ़ के दो युवक गिरफ्तार, मृतका की पत्नी से था अवैध संबंध, वारदात की मास्टरमाइंड वही निकली

चित्र
खैरागढ़। थाना गातापार जंगल अंतर्गत टिंगामाली पानी खोल जंगल नाला के पास जिस बृजेश राजपूत की हत्या की गई थी, उसकी चिता की राख ठंडी होने से पहले केसीजी पुलिस ने उसके हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस हत्या के पीछे मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी सोनम राजपूत ही निकली। उसके साथ दो युवक भी शामिल थे। जिसमें एक के साथ मृतका की पत्नी का अवैध संबंध था। इस मामले में आरोपी हेमंत वर्मा पिता जागेशर वर्मा निवासी बैगाटोला थाना गातापार एवं तोवेन्द्र देवागंन उर्फ लाला पिता केजूराम देवांगन निवासी वार्ड नं. 16 दाउचौरा खेरागढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर को ग्राम टिंगामाली पानी खोल जंगल नाला के पास बृजेश राजपूत की लाश मिली थी। सिर, माथा, चेहरे में गंभीर चोट के निशान थे। शरीर से खून भी निकला था। पुलिस ने जब तफ्तीश की तो पता चला कि युवक रानी रश्मिदेवी कॉलोनी खैरागढ़ में रहता है। जिसकी शिनाख्ती ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत पिता स्व. खूबसिंह राजपूत उम्र 40 साल निवासी ग्राम बिरासन पोस्ट करिया तहसील पवई थाना सेमरिया जिला पन्ना (मध्यप्रदेश) हा...

मुख्यमंत्री के नाम पर कब लगेगी मुहर, रमन सिंह ने बताया

चित्र
रायपुर 2-3 दिन में पर्यवेक्षक रायपुर आएंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर लगेगी। यह बात रमन सिंह ने पत्रकारों से कही। वही जब प्रोटेम स्पीकर के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, विधानसभा के सबसे सीनियर विधायक को प्रोटेम स्पीकर बनाया जाता है। इस समय बृजमोहन जी सबसे वरिष्ठ विधायक हैं…उन्होंने सबसे ज्यादा विधानसभा चुनाव जीता है।