आशिकी में रोड़ा बन रहा था पतिदेव, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मिटा दिया अपना ही सिंदूर, अब दोनों गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की मथुरा पुलिस ने 5 दिन पहले हुई एक हत्या का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मृतक सिकंदर उर्फ हीरा सैनी की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी और पत्नी के प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
बताया जा रहा है कि आरोपी पत्नी रश्मि और उसके प्रेमी के बीच मृतक पति रोड़ा बन रहा था, जिसके चलते उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई।
दरअसल, मथुरा के थाना गोविंद नगर इलाके के बिरला मंदिर क्षेत्र में रहने वाले सिकंदर उर्फ हीरा सैनी की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी गौरव उर्फ डेविड सैनी के साथ मिलकर की थी।

मृतक सिकन्दर उर्फ हीरा आरोपी गौरव सैनी के मकान में किराए पर रहता था। मकान का किराया लेने आते जाते सिकन्दर उर्फ हीरा की पत्नी से आरोपी गौरव का प्रेम सम्बंध हो गया था। लेकिन इसकी भनक मृतक सिकन्दर को लग गई थी।

जिसके बाद पति ने इसका विरोध किया। वहीं पति द्वारा विरोध किये जाने पर पत्नी ने प्रेमी गौरव के साथ मिलकर पति की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

एसएससी शैलेश कुमार पांडे का कहना है कि थाना गोविंद नगर इलाके में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आस्था वैष्णव की ओर से हरेली पर्व की शुभकामनाएँ: - 8 साल की उम्र में दिया छत्तीसगढ़ी वेशभूषा और संस्कृति पर विशेष जोर

*सनातन धर्म पर संबोधित करने 18 मार्च को हालेकोसा पहुंचेंगे कालीदास महाराज* *दिनेश साहू*

*बजट निराशाजनक 51 महीने* *से भूपेश बघेल छत्तीसगढ़* *की जनता को ठगने* *का काम कर रही है,* *मलिखम कोसरे*