केबिनेट मंत्री का दर्जा मिलने पर गुरू खुशवंत साहेब को दी बधाई - मलिखम कोसरे



  राजनांदगाँव ः-  सतनामी समाज के गौरव धर्मगुरु ख़ुशवंत साहेब जी आंरग विधायक को छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (केबिनेट मंत्री) का दर्जा दिए जाने पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा श्री मलिखम कोसरे एवं पूर्व कोषाध्यक्ष जिला सतनामी सेवा समिति राजनांदगाँव ने खुशिया ज़ाहिर की है । उन्होंने गुरू ख़ुशवंत साहेब जी को आहम ज़िम्मेदारी मिलने पर उनके निवास जाकर बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। कोसरे ने छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी का आभार व्यक्त किया है ।भारतीय जनता पार्टी हमेशा अनुसूचित जाति वर्ग का हितैषी रहा है पूर्व मुख्यमंत्री डाक्टर रमन सिंह जी ने परम पूज्य बाबा गुरू घासीदास जी की जन्म तपोभूमि  गिरौदपुरी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाई है।इस दौरान उनके साथ भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद थे ।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आस्था वैष्णव की ओर से हरेली पर्व की शुभकामनाएँ: - 8 साल की उम्र में दिया छत्तीसगढ़ी वेशभूषा और संस्कृति पर विशेष जोर

*प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनाव के पहले आंगनबाड़ी के मंच में जाकर कलेक्ट्रेट दर देने की बात कहा था – शिव वर्मा*

शाला प्रवेशोत्सव में उमंग एवं खुशी से खिले बच्चों के चेहरे