*गीता वैष्णव उपसरपंच ग्राम पंचायत आसरा वासियों को होली की शुभकामनाएं दी*।

होली की हार्दिक बधाईयां / शुभकामनाएं

प्रतिवर्ष हर कैलेण्डर्स में एक दिन होली का होता है। पर निरंतर बीते दो वर्ष से हम वैश्विक महामारी के चलते अपने इस प्रिय त्यौहार से दूर हो गए हैं, लेकिन अब कोरोना के बादल छट गए है और हमें इसकी काली छाया से मुक्ति मिली है। मन की तरंगें एक बार फिर हमें होली पर्व की इन्द्रधनुषी रंगों में सराबोर हो जाने की आज्ञा दे रहा है।

ऐसा लग रहा है कि हम वर्षों बाद होली मनाने जा रहे है। लेकिन हमें यह नहीं भुलना चाहिए, यह पर्व हमें प्रेम भाईचारा व एकता का संदेश देता है। इसलिए आईए हम शांति व सद्भावना पूर्वक अपनें इस प्रिय त्यौहार को अपनों के साथ मनाए और मन के विकार ईर्ष्या-द्वेष - बैर तथा गिले-शिकवों को होली के रंगों से दूर कर लें।
आपको एवं आपके पुरे परिवार को पावन पर्व होली की हार्दिक बधाईयां । मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि अपका जीवन होली के इन्द्रधनुषी रंगों की तरह खुशियों के रंगों से सराबोर रहे। आप अपना एवं परिजनों का  ख्याल रखिएगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आस्था वैष्णव की ओर से हरेली पर्व की शुभकामनाएँ: - 8 साल की उम्र में दिया छत्तीसगढ़ी वेशभूषा और संस्कृति पर विशेष जोर

*सनातन धर्म पर संबोधित करने 18 मार्च को हालेकोसा पहुंचेंगे कालीदास महाराज* *दिनेश साहू*

*बजट निराशाजनक 51 महीने* *से भूपेश बघेल छत्तीसगढ़* *की जनता को ठगने* *का काम कर रही है,* *मलिखम कोसरे*