CG के स्कूलों में प्रवेश : आज से RTE के तहत शुरू होगा आवेदन, 10 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन, पढ़ें पूरी प्रक्रिया

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत निजी स्कूलों में अपने बच्चों को प्रवेश दिलाने के लिए बीपीएल परिवार के सदस्य आज से आवेदन कर सकते हैं । पहले चरण की आवेदन प्रक्रिया 6 मार्च से लेकर 10 अप्रैल तक चलेगी । वही 11 अप्रैल से 11 मई तक दस्तावेजों का सत्यापन कर पात्र/अपात्र का निर्धारण किया जाएगा । स्कूलों का आवंटन 15 से 25 मई के बीच किया जाएगा, 16 जून से आवंटित स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी जो 30 जून तक चलेगी ।
लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने बताया कि आरटीई के तहत प्रदेश के 6465 स्कूलों में 43462 सीट सुरक्षित हैं । आपको बता दें कि आरटीई के तहत बीते साल 25 हजार सीट रिक्त रह गई थी ।
प्रथम चरण के लिए आवेदन – 6 मार्च से 10 अप्रैल तक

अफसर आवेदनों की जांच करेंगे – 11 अप्रैल से 11 मई तक

पहले चरण की लाटरी – 15 से 25 मई तक

स्कूल दाखिला प्रक्रिया – 16 जून से 30 जून तक

प्रवेश के लिए दूसरे चरण में आवेदन – 1 जुलाई से 15 जुलाई तक

अफसर आवेदनों की जांच करेंगे – 15 जुलाई से 25 जुलाई तक

लाटरी एवम सीटों का आवंटन – 27 जुलाई से 2 अगस्त तक

प्राइवेट-शासकीय स्कूलों में प्रवेश – 3 से 14 अगस्त तक

आवेदन के लिए नीचे लिंक पर क्लिक करें

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आस्था वैष्णव की ओर से हरेली पर्व की शुभकामनाएँ: - 8 साल की उम्र में दिया छत्तीसगढ़ी वेशभूषा और संस्कृति पर विशेष जोर

*सनातन धर्म पर संबोधित करने 18 मार्च को हालेकोसा पहुंचेंगे कालीदास महाराज* *दिनेश साहू*

*बजट निराशाजनक 51 महीने* *से भूपेश बघेल छत्तीसगढ़* *की जनता को ठगने* *का काम कर रही है,* *मलिखम कोसरे*