संदेश

अप्रैल, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

1 मई को हालेकोसा पधार रहे है पंडित प्रदीप मिश्रा एक दिवसीय हालेकोसा प्रवास में पंडित प्रदीप मिश्रा

चित्र
अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप जी मिश्रा सीहोर वाले 1 मई दिन सोमवार को शिवभक्त दिनेश साहू के निवास हालेकोसा में पहुंच रहे है। दिनेश साहू ने बताया कि पंडित प्रदीप जी मिश्रा भिलाई में चल रहे एकांतेश्वर शिव महापुराण के विराम के पश्चात रात्रि विश्राम हेतु हालेकोसा पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि पंडित जी का क्षेत्रवासियों के प्रति विशेष लगाव है जिस कारण से मेरे द्वारा किए गए अनुरोध को अपने व्यस्तम कार्यक्रम के बाउजूद भी स्वीकार कर लिए। दिनेश साहू ने कहा गुरुदेव के आगमन का कोई निश्चित और तय कार्यक्रम नही है। स्वागत रैली में गुरुदेव शिव भक्तों को दर्शन देंगे। इसके पश्चात वे विश्राम कर अगले दिन सीहोर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान किसी भी वीआईपी भेंट और मेल मिलाप का कोई कार्यक्रम नहीं है। दिनेश साहू ने समस्त शिव भक्तों से व्यवस्था सुचारू पूर्वक बनाने के लिए अनुरोध किया।

*हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डोंगरगाँव विकासखंड में मितानीन बहनों द्वारा स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया* - *विभा साहू*

चित्र
डोंगरगांव(दीपक वैष्णव) -हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी डोंगरगाँव  विकासखंड में आज मितानीन बहनों  द्वारा स्वस्थ पंचायत सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें मुझे सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ । स्वस्थ पंचायत सम्मेलन कराने का मुख्य उद्देश्य विकास खंड के अंतर्गत आने वाले गांवों में रहने वाले जन प्रतिनिधि सम्मानित व्यक्ति एवं समस्त ग्रामवासियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं स्वच्छता मैं अपनी हिस्सेदारी बनाए रखना है । मितानीन बहने प्रथम चिकित्सक के रूप में गाँव में विद्यमान् हैं जो बिना समय  की परवाह किए रात दिन ग्रामीणों की सेवा करने में जुटी रहती है व पूरी निष्ठा से अपने कर्तव्य का पालन करती है । मितानीन बहनों ने जन प्रतिनिधियों, संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं अतिथियों को अपनी समस्याओं से अवगत कराया व विधायक जी की धर्म पत्नी को 357 समस्याओं के आवेदन सौंप कर उनके निराकरण की माँग की। मितानीन बहनों द्वारा आज मुझे पौधा देकर उन्हें सुरक्षित व संरक्षित करने संकलिपत किया। मैं हृदय से धन्यवाद देती हूँ  दीदी गीता वैष्णव ज़ी,  बहन शशी सिन्हा जी,  जुगन ...

*डॉ रमन सिंह, नारायण चंदेल, अरुण साव 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर कराने राजभवन क्यों नही जाते?* -*धनंजय सिंह ठाकुर*

चित्र
रायपुर/29 अप्रैल 2023। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने जनसंख्या के आधार पर एससी 32 प्रतिशत, ओबीसी 27 प्रतिशत, एससी 13 प्रतिशत और ईडब्ल्यूएस वालों को 4 प्रतिशत आरक्षण का लाभ देने के लिए 76 प्रतिशत आरक्षण संशोधन बिल पास किया है उसके पक्ष में है कि विरोध में? अगर भाजपा 76 प्रतिशत आरक्षण संशोधन बिल के पक्ष में है, प्रदेश की आरक्षित वर्ग की भला चाहती है तो पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव अब तक राजभवन जाकर आरक्षण बिल पर हस्ताक्षर करने की मांग क्यों नहीं की? प्रदेश का हर वर्ग राजभवन जाकर उक्त बिल में हस्ताक्षर की मांग कर चुके हैं, सिर्फ भाजपा अब तक आरक्षण बिल को लेकर राजनीति कर रही है, बयानबाजी कर रही है लेकिन राजभवन नहीं जा रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के पास अब मुद्दा नहीं बचा है 2023 के चुनाव में भाजपा आखिर किस मुंह से जनता के बीच जाएगी इसीलिए भाजपा राजभवन की आड़ में छिपकर अपने आरक्षण ...

*जंगलपुर में कर्मा जयंती समारोह के साथ लोकार्पण व भूमि पूजन*

चित्र
राजनांदगांव । समीपस्थ ग्राम जंगलपुर विकासखंड डोंगरगांव में आगामी 18 अप्रैल को ग्राम साहू समाज सहित समस्त ग्रामवासीयों द्वारा कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह आयोजित है। इसी के साथ लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम ग्राम पंचायत द्वारा रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दलेश्वर साहू एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश साहू की अध्यक्षता तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतन दास साहू जिला पंचायत सदस्य इंदुमती चुनेश्वर साहू तथा जनपद सदस्य मनीष साहू के विशेष आतिथ्य में दोपहर 1:00 बजे मिनी स्टेडियम दुर्गा मंच हाई स्कूल में मंच वीर शहीद पूर्णानंद साहू उद्यान एवं प्रवेश द्वार का भूमि पूजन होगा। वही सामुदायिक कर्मा भवन यात्री प्रतीक्षालय व लोक कला मंच का लोकार्पण किया जाएगा। इससे पहले सुबह 9:00 बजे कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकलेगी। दोपहर 3:00 बजे ध्वजारोहण एवं आरती के बाद मंचअस्त मेहमानों का उद्बोधन होगा। फिर शाम 5:00 बजे से विशाल भंडारा शुरू रात तक चलेगा।

*भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी बने जमाल खान*

चित्र
*राजनांदगांव ।* भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री अरुण साव, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री शकील अहमद के आह्वान पर एवं भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रमेश पटेल कि अनुशंशा पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मो. इरफ़ान शेख ने अपने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए आज भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी जमाल खान को बनाया गया है। जमाल खान को जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सोशल मीडिया प्रभारी बनाए जाने पर भाजपा के शीर्ष नेता, कार्यकर्ता सहित अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों ने बधाई दी है।