1 मई को हालेकोसा पधार रहे है पंडित प्रदीप मिश्रा एक दिवसीय हालेकोसा प्रवास में पंडित प्रदीप मिश्रा

अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप जी मिश्रा सीहोर वाले 1 मई दिन सोमवार को शिवभक्त दिनेश साहू के निवास हालेकोसा में पहुंच रहे है। दिनेश साहू ने बताया कि पंडित प्रदीप जी मिश्रा भिलाई में चल रहे एकांतेश्वर शिव महापुराण के विराम के पश्चात रात्रि विश्राम हेतु हालेकोसा पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि पंडित जी का क्षेत्रवासियों के प्रति विशेष लगाव है जिस कारण से मेरे द्वारा किए गए अनुरोध को अपने व्यस्तम कार्यक्रम के बाउजूद भी स्वीकार कर लिए।
दिनेश साहू ने कहा गुरुदेव के आगमन का कोई निश्चित और तय कार्यक्रम नही है। स्वागत रैली में गुरुदेव शिव भक्तों को दर्शन देंगे। इसके पश्चात वे विश्राम कर अगले दिन सीहोर के लिए प्रस्थान करेंगे। इस दौरान किसी भी वीआईपी भेंट और मेल मिलाप का कोई कार्यक्रम नहीं है। दिनेश साहू ने समस्त शिव भक्तों से व्यवस्था सुचारू पूर्वक बनाने के लिए अनुरोध किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आस्था वैष्णव की ओर से हरेली पर्व की शुभकामनाएँ: - 8 साल की उम्र में दिया छत्तीसगढ़ी वेशभूषा और संस्कृति पर विशेष जोर

*सनातन धर्म पर संबोधित करने 18 मार्च को हालेकोसा पहुंचेंगे कालीदास महाराज* *दिनेश साहू*

*बजट निराशाजनक 51 महीने* *से भूपेश बघेल छत्तीसगढ़* *की जनता को ठगने* *का काम कर रही है,* *मलिखम कोसरे*