*जंगलपुर में कर्मा जयंती समारोह के साथ लोकार्पण व भूमि पूजन*



राजनांदगांव । समीपस्थ ग्राम जंगलपुर विकासखंड डोंगरगांव में आगामी 18 अप्रैल को ग्राम साहू समाज सहित समस्त ग्रामवासीयों द्वारा कर्मा जयंती एवं सम्मान समारोह आयोजित है। इसी के साथ लोकार्पण एवं भूमि पूजन कार्यक्रम ग्राम पंचायत द्वारा रखा गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक दलेश्वर साहू एवं जनपद पंचायत अध्यक्ष टिकेश साहू की अध्यक्षता तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चेतन दास साहू जिला पंचायत सदस्य इंदुमती चुनेश्वर साहू तथा जनपद सदस्य मनीष साहू के विशेष आतिथ्य में दोपहर 1:00 बजे मिनी स्टेडियम दुर्गा मंच हाई स्कूल में मंच वीर शहीद पूर्णानंद साहू उद्यान एवं प्रवेश द्वार का भूमि पूजन होगा। वही सामुदायिक कर्मा भवन यात्री प्रतीक्षालय व लोक कला मंच का लोकार्पण किया जाएगा। इससे पहले सुबह 9:00 बजे कलश यात्रा एवं शोभायात्रा निकलेगी। दोपहर 3:00 बजे ध्वजारोहण एवं आरती के बाद मंचअस्त मेहमानों का उद्बोधन होगा। फिर शाम 5:00 बजे से विशाल भंडारा शुरू रात तक चलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आस्था वैष्णव की ओर से हरेली पर्व की शुभकामनाएँ: - 8 साल की उम्र में दिया छत्तीसगढ़ी वेशभूषा और संस्कृति पर विशेष जोर

*सनातन धर्म पर संबोधित करने 18 मार्च को हालेकोसा पहुंचेंगे कालीदास महाराज* *दिनेश साहू*

*बजट निराशाजनक 51 महीने* *से भूपेश बघेल छत्तीसगढ़* *की जनता को ठगने* *का काम कर रही है,* *मलिखम कोसरे*