उपभोक्ता आयोग में एक माह में 117 मामले निपटे
राजनांददगांव । जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग राजनांदगांव द्वारा दिसम्बर 2023 में अध्यक्ष योगेशचद्र गुप्त व सदस्य डॉ. आनंद वर्गीस द्वारा 117 प्रकरण का निपटारा एक माह में किया गया। उक्त प्रकरणों में कुल राशि 72,15,528/-रूपया का अवार्ड पारित कर उपभोक्ताओं को लाभ दिलाया गया।
अध्यक्ष श्री गुप्त इसके पूर्व में भी भोपाल में रहते हुए गैस त्रासदी के हजारों प्रकरणों का निपटारा कर चुके हैं। उनके मार्गदर्शन में जिला उपभोक्ता आयोग राजनांदगांव में प्रकरणों की संख्या लगभग 500 तक पहुंच गयी है, जबकि अप्रैल 2023 में प्रकरणों की संख्या लगभग 900 की थी। कोविड काल व सदस्यों की नियुक्ति के पश्चात लगभग दो वर्षों से लम्बित प्रकरणों का - निराकरण तेजी से किया जा रहा है। माह दिसम्बर में प्रमुख रूप से बीमा, बैठक, मोटर दुर्घटना, कोरोना प्रकरण, फसल बीमा एवं अन्य प्रकरणों का मुख्य रूप से निराकरण किया गया। श्री गुप्त का कहना है कि प्रतिमाह लगभग कम से कम 50 प्रकरणों का निपटरा किया जा रहा है। आयोग के सदस्य डॉ. आनंद वर्गिस जो पूर्व में लोकपाल की सेवा दे चुके हैं, ने बताया कि अप्रैल से अभी तक 400 प्रकरणों का निपटारा किया जा चुका है। अध्यक्ष के मार्गदर्शन में उपभोक्ताओं के प्रकरणों को त्वरित रूप से निपटाने हेतु आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। आयोग के समस्त कर्मचारियों द्वारा भी लगन व निष्ठा से कार्यकर जिला आयोग को एक नई उंचाई प्रदान करने की कोशिश की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें