*सेवानिवृत्त होने पर सहायक राजस्व निरीक्षक श्री भुवन मरकाम को निगम में दी गई बिदाई*

राजनंादगांव 3 जनवरी। नगर निगम में आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता की उपस्थिति में आयोजित बिदाई समारोह में सहायक राजस्व निरीक्षक श्री भुवन मरकाम को सेवानिवृत्त होने पर बिदाई दी गयी। कार्यक्रम में आयुक्त श्री गुप्ता सहित कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेके,प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव, महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा, प्र.कार्यालय श्री अशोक चौबे द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी श्री भुवन मरकाम को माला पहनाकर, शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया तथा अवकाश नगदी करण का चेक दिया गया। 
आयुक्त श्री गुप्ता ने कहा कि सेवानिवृत्त एक स्वभाविक प्रक्रिया है, जिसमें सेवाकाल के पश्चात निर्धारित अवधी में अपने कर्तव्य से सेवानिवृत्त होना पड़ता है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी अपने सेवाकाल में जीवन का अधिकांश समय   नौकरी में बिताता है, मैं श्री मरकाम के आगामी बेहतर जीवन की शुभकामनाएं देता हूॅ, कि वे अपने परिवार के साथ हसी खुशी जीवन व्यतीत करे। लम्बे समय तक कुशलतापूर्वक सेवा देने के पश्चात आज शासकीय जीवन से सेवानिवृत्त हो रहे है, आगे भी निगम परिवार सदैव उनके साथ है, इस अवसर अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आस्था वैष्णव की ओर से हरेली पर्व की शुभकामनाएँ: - 8 साल की उम्र में दिया छत्तीसगढ़ी वेशभूषा और संस्कृति पर विशेष जोर

*डॉ रमन सिंह, नारायण चंदेल, अरुण साव 76 प्रतिशत आरक्षण विधेयक पर हस्ताक्षर कराने राजभवन क्यों नही जाते?* -*धनंजय सिंह ठाकुर*

बागेश्वर धाम में होली के दिलकश रंग: पं. धीरेन्द्र शास्त्री ने भक्तों पर बरसाए फूल-गुलाल,