*राजनांदगांव शहर को सुंदर बनाए रखना हर नागरिक का सहयोग जरूरी - शिव वर्मा*

*राजनंदगांव।*  नगर निगम के पूर्व सभापति शिव वर्मा ने शहर की जनता से अपील करते हुए कहा कि राजनांदगांव शहर को सुंदर बनाए रखना हर नागरिक का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव को  संस्कारधानी यू नहीं कहते कुछ न कुछ विरासत में मिला है। राजाओं के द्वारा राजनांदगांव का बसावट भी सभी गलियां जी रोड से लगा हुआ है। यहां के लोगों में एकता एवं भाईचारे की भाव दिखाई देता है। अपने शहर को बेहतर से बेहतर स्वच्छ सुंदर बनाए रखने में हम सब की भागीदारी होनी चाहिए।
श्री वर्मा ने शहर के सभी व्यापारी बंधुओ को संस्कारधानि के नागरिको, प्रतिदिन लोगों का उठने के पहले सफाई मित्र द्वारा सड़को को बेहतर सफाई करने वाले, स्वच्छता दीदी द्वारा घरों से गीला ,सूखा कचरा लेना और उसे मनी कंचन केंद्र ले जाकर उसे अलग करना यह बहुत महत्वपूर्ण कार्य है। छोटे-छोटे दुकानदारों से भी निवेदन है कि अपनी दुकान के सामने डस्टबिन रखें साथ ही लोगों से कचरा डस्टबिन में डालने बोले और उसे अपनी आदत में भी लाऐ। घरों का कचरा नालिया नाले में ना फेंके एक निश्चित स्थान में इकट्ठा कर कर स्वच्छता दीदी को बताएं जिससे हम सब मिलकर हम अपने शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने में हम सब की भागीदारी जरूरी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आस्था वैष्णव की ओर से हरेली पर्व की शुभकामनाएँ: - 8 साल की उम्र में दिया छत्तीसगढ़ी वेशभूषा और संस्कृति पर विशेष जोर

*प्रदेश के मुख्यमंत्री चुनाव के पहले आंगनबाड़ी के मंच में जाकर कलेक्ट्रेट दर देने की बात कहा था – शिव वर्मा*

शाला प्रवेशोत्सव में उमंग एवं खुशी से खिले बच्चों के चेहरे