खैरागढ : टिंगामाली हत्याकांड में खैरागढ़ के दो युवक गिरफ्तार, मृतका की पत्नी से था अवैध संबंध, वारदात की मास्टरमाइंड वही निकली
खैरागढ़। थाना गातापार जंगल अंतर्गत टिंगामाली पानी खोल जंगल नाला के पास जिस बृजेश राजपूत की हत्या की गई थी, उसकी चिता की राख ठंडी होने से पहले केसीजी पुलिस ने उसके हत्यारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस हत्या के पीछे मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी सोनम राजपूत ही निकली। उसके साथ दो युवक भी शामिल थे। जिसमें एक के साथ मृतका की पत्नी का अवैध संबंध था। इस मामले में आरोपी हेमंत वर्मा पिता जागेशर वर्मा निवासी बैगाटोला थाना गातापार एवं तोवेन्द्र देवागंन उर्फ लाला पिता केजूराम देवांगन निवासी वार्ड नं. 16 दाउचौरा खेरागढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 4 दिसंबर को ग्राम टिंगामाली पानी खोल जंगल नाला के पास बृजेश राजपूत की लाश मिली थी। सिर, माथा, चेहरे में गंभीर चोट के निशान थे। शरीर से खून भी निकला था। पुलिस ने जब तफ्तीश की तो पता चला कि युवक रानी रश्मिदेवी कॉलोनी खैरागढ़ में रहता है। जिसकी शिनाख्ती ब्रजेन्द्र सिंह राजपूत पिता स्व. खूबसिंह राजपूत उम्र 40 साल निवासी ग्राम बिरासन पोस्ट करिया तहसील पवई थाना सेमरिया जिला पन्ना (मध्यप्रदेश) हा...